Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की हर 15 दिन बाद होगी समीक्षा
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की हर 15 दिन बाद होगी समीक्षा

सत्य की गूंज June 15, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-15 at 5.10.19 PM

श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षकों की बैठक लेते हुए अस्पताल की चिकित्सा सेवा की समीक्षा की। जिसमें ओपीडी, आयुष्मान, फैकल्टी, कर्मचारियों सहित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के संदर्भ में जानकारी ली। यहीं नहीं बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने आदेशों का पालन 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और कहा कि 15 दिनों में हर कार्य की प्रगति की समीक्षा होगी।
मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (एनएबीएच) संस्थान बनाकर वर्ष 2026 तक देश के टॉप 50 कॉलेजों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए लगातार मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सा उपकरण, हाईटेक लैब से लेकर क्वालिटी कन्ट्रोल सहित कई जरूरी कार्य सतत जारी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के समस्त फैकल्टी, एमबीबीएस छात्रों के लिए शत-प्रतिशत आवास बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन को जल्द शासन में प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बेस चिकित्सालय में नियमित कर्मचारियों की भर्ती कराने के लिए विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेस चिकित्सालय में 80 प्रतिशत पैरामेडिकल स्टॉफ भरा जायेगा और 350 नर्सिंग अधिकारी जल्द दिये जायेगे। उन्होंने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए खेल-कूद की सामाग्री के साथ मैदान तैयार करने तथा पुस्तकालय में बेहतर पुस्तकें रखने सहित सभी जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा मरीजों से संबंधी उपचार, दवा, जांच में कोई दिक्कतें वार्डो में ना हो इसके लिए विभागाध्यक्ष जिम्मेदारी तय कर ले। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यो के दिया गया बजट 90 दिनों के भीतर खर्च करने के निर्देश दिये और साथ ही मेडिकल कॉलेज संबंधी कोई भी मांग हो इसका प्रस्ताव भी जल्द बनाकर भेजा जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मशीनों, सफाई, लैब सहित अन्य क्रय-विक्रय संबंधी कार्यो क साथ-साथ चिकित्सको व कर्मियो को आचरण नियमावली का पाठ पढाने के लिए वित्त नियंत्रक प्रवीन बडोनी को विशेष निर्देश दिये। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष एवं अपर निदेशक डॉ. रविन्द्र बिष्ट, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस बुटोला, नेत्र रोग विभागध्यक्ष डॉ. युशूफ रिजवी, डॉ. गजाला रिजवी, डॉ. विनीता रावत, डा. निरंजन गुंजन, डॉ. दयाकृष्ण टम्टा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. वरूण सहित तमाम फैकल्टी मौजूद थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 20 वाहन चालकों के किए गए चालान और 14 वाहन चालकों के डीएल हुए जब्त
Next: आने वाली पीढी के लिए पानी और पर्यावरण को बचाने की मुहिम में जुटें : मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.