Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बेस अस्तताल में पहली बार हुई आंख के भेंगापन की सर्जरी
  • उत्तराखंड

बेस अस्तताल में पहली बार हुई आंख के भेंगापन की सर्जरी

सत्य की गूंज May 24, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-24 at 4.11.42 PM

श्रीनगर गढ़वाल (ब्यूरो)। अगर आप की आंख का कॉर्निया तिरछा हो और देखने में दिक्कतें आ रही तो इसका इलाज अब बेस चिकित्सालय में भी संभव है। आज कई लोगों की आँखों में बचपन से ही भेंगापन (स्क्विंट squint) होता है या किसी कारण उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है। जिस कारण इस समस्या के कारण बातचीत के दौरान भी संकोच करना पड़ता है, किंतु श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में भेंगापन का सफल इलाज शुरु हो गया है। नेत्र रोग विभाग के एचओडी एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. युसूफ रिजवी की टीम ने एक महिला के आंख की तिरछी कॉर्निया को ऑपरेशन के जरिए सीधा कर महिला की 55 साल पुरानी समस्या से निजात दिलाया है।

नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. रिजवी ने बताया कि खंडाह श्रीकोट श्रीनगर क्षेत्र की 55 वर्षीय विमला देवी पत्नी सुंदर लाल ओपीडी में आंख के तिरछेपन और ना दिखने की समस्या लेकर आई थी, जिसका परीक्षण कर पाया कि महिला की एक आंख में भेंगापन (स्क्विंट squint) की समस्या है। महिला को ऑपरेशन के लिए बोला गया, तो विमला देवी ऑपरेशन की राजी हुई और ऑपरेशन के बाद विमला देवी की 55 साल से पुरानी यह समस्या हल हो पायी। डॉ. रिजवी ने बताया कि आँखों के रोशनी जितना ही ज़रूरी उसका साफ़ देख पाना भी होता है। उसी तरह कई लोगों की आँखों में बचपन से ही भेंगापन होता है या किसी कारण उन्हें इस समस्या से परेशान रहना पड़ता है, परंतु इस तरह की समस्या पर किसको भी संकोच नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका इलाज संभव है। इस तरह के मरीज मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में पहुंचकर इलाज करा सकते है। डॉ. रिजवी के साथ टीम में पीजी जेआर डॉ.दिनेश, डॉ. गरिमा, डॉ. रंगकाई सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे। नेत्र रोग विभाग के इस कार्य पर प्राचार्य डॉ सीएमएस रावत व चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजेय विक्रम सिंह ने पहली बार भेंगापन की बीमारी को ऑपरेशन से ठीक कर नेत्र रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि वर्तमान में नेत्र रोग विभाग मे चार वरिष्ठ फैकल्टी के साथ चार पीजी ( 3 वर्षीय एम.एस.) छात्र भी अध्ययनरत है।

भेंगापन (स्क्विंट squint) के लक्षण-
डॉ. रिजवी ने बताया कि भेंगापन के लक्षण में देखने में मुश्किल होता है, ऑंखें क्रॉस दिशा में दिखना, तिरछी आँखें होना, दोहरी दृष्टि होना, आखों का एक साथ न घूम पाना सहित कई लक्षण हो सकते है। ऐसी समस्या के लिए नेत्र रोग विभाग में रेटिना की जाँच, कॉर्नियल लाइट रिफ्लेक्स की जाँच की जाती है। जिसके बाद भेंगापन (स्क्विंट squint) सर्जरी होती है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फायर सर्विस की टीम ने होटल व्यवसायों को दिया प्राथमिक अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण
Next: पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.