विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज (ब्यूरो)
पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को विकासखंड एकेश्वर के ग्राम गोर्ली के निकट धामलू स्थित शिव मंदिर परिसर में 762.18 लाख रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत:
डीब बैंड से किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य (लागत 66.90 लाख रुपये) और पाटीसैंण–तछवाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य (लागत 189.70 लाख रुपये) का लोकार्पण किया।
भंडारी गांव–मोन्दाडी–पर्याण मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लागत 505.58 लाख रुपये) का शिलान्यास किया।
डबल इंजन सरकार से विकास को नई गति: सतपाल महाराज
स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन और योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी, रोप-वे परियोजनाओं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रदेश को विश्वस्तरीय पहचान मिल रही है तथा केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दर्शन, ओमपाल बिष्ट, सतराज नेगी, बृजमोहन रावत, नरेंद्र डंडरियाल, सीमा सजवाण, गणेश नेगी, प्रभुशरण बुडाकोटी, राकेश गौड़, देवेंद्र भट्ट, नीलम रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।