विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज ब्यूरो
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिविल सेवा निःशुल्क कोचिंग योजना की कक्षाओं का विधिवत शुभारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने इस कक्षा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए उचित मार्गदर्शन, कड़ा अनुशासन और निरंतर परिश्रम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन मिल सकें, ताकि वे देश और प्रदेश की प्रशासनिक सेवाओं में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
योजना के नोडल अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल ने कक्षा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जनवरी माह से ही इस कक्षा को सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं से लैस कक्षा तैयार की गई है।चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगी ये निःशुल्क सुविधाएं:इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को यूपीएससी और यूकेपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निम्नलिखित सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी:
गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एवं प्रतियोगी पुस्तकेंनिःशुल्क वाई-फाई और समृद्ध पुस्तकालय की सुविधाआवागमन के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की।
समारोह में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) प्रो. ओ.पी. गुसाईं, बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एच.बी.एस. चौहान, वित्त अधिकारी डॉ. अजय मोहंती, डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के शिक्षकगण तथा योजना से जुड़े समस्त सुविधाकर्मी और विद्यार्थी मौजूद रहे।