वाल्मीकि चौक के भव्य निर्माण के लिए संजय खंडूड़ी ने दान की भूमि, समाज ने किया धन्यवाद
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। श्रीनगर में सामाजिक और धार्मिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। वाल्मीकि समाज के विशेष अनुरोध को स्वीकार करते हुए समाजसेवी संजय खंडूड़ी ने ‘वाल्मीकि चौक’ के भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अपनी निजी भूमि दान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए विधिवत रूप से लिखित रूप में भूमि दान की है, जिसकी क्षेत्र में चहुंओर सराहना हो रही है।
संजय खंडूड़ी के इस दरियादिल और जनहित के कार्य से गदगद होकर समस्त वाल्मीकि समाज ने उनका तहदिल से धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संजय खंडूड़ी द्वारा धार्मिक कार्य और वाल्मीकि चौक को भव्य रूप देने के लिए आगे आकर भूमि दान करना अपने आप में एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय कदम है, जिसे समाज हमेशा याद रखेगा।
इसके साथ ही, समाज ने नगर निगम की महापौर आरती भंडारी, लखपत भंडारी तथा इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तमाम बुद्धिजीवी, दूरदर्शी और समाज के परम हितैषी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है, जिनके मिले-जुले प्रयासों से यह सपना साकार हो पाया है।
इस दौरान वाल्मीकि समाज और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
राजेश कुमार पारछा
जयपाल सिंह टांक
मनोज कुमार सिरसवाल
मोहन सहदेव
सुनील सौदे
रोहित ढिंगिया
राजीव सिलेलान
पुष्पेन्द्र घाघट
विजय कुमार, दाताराम, श्यामला
मोहन झिझावर, संजय वीरपवार, अनेश पारछा
सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए संजय खंडूड़ी का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सहयोग से समाज और शहर का चौमुखी विकास होता रहेगा।