Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • तंबाकू निषेध के लिए किया जागरूक, रैली के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश
  • उत्तराखंड

तंबाकू निषेध के लिए किया जागरूक, रैली के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश

सत्य की गूंज May 31, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-31 at 1.57.53 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान मे आयोजितं जागरूकता रैली, संगोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता में तंबाकू की लत को आज ही छोड़ने पर जोर दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका व अनामिका अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रूद्रप्रयाग व नशामुक्ति संगठन गुप्ताकाशी के बैनर तले राइंका गुप्तकाशी के रासेयो स्वयंसेवियों, अटल आदर्श इंटर कालेज गुप्तकाशी, एमएल पब्लिक स्कूल, जीआईसी नारायण कोटी, आयुर्वेद फार्मेसी के छात्र-छात्राओं, प्रजापिता ब्रहमकुमारी संगठन व नशामुक्ति संगठन से जुड़े सदस्य लोनिवि पारिसर के समीप एकत्र हुए, जहां से हाथों में तंबाकू निषेध से संबंधित तख्तियां लिए छात्रों ने मुख्य बाजार में रैली निकाल तंबाकू निषेध का संदेश दिया।
एमएल पब्लिक स्कूल नाला में आशा प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी भंडारी, प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल, दिनेश चंद्र थपलियाल, मनोज सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष चुन्नीलाल सेमवाल, ब्रह्मकुमा शिवानी, पूनम व कंसलटेंट दीपक नौटियाल ने कहा कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी को बढावा देने में तंबाकू सबसे आगे है। उन्होंने स्वस्थ भारत के संकल्प की प्राप्ति के लिए आज ही तंबाकू छोड़ने की अपील की। तथा तंबाकू निषेध कि लिए अधिक से अधिक जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में तंबाकू व उसके दुष्प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी नारायण कोटी की छात्रा अंशिका ने प्रथम, अटल आदर्श इंटर कालेज गुप्तकाशी के प्राकूल ने द्वितीय चिल्ड्रन एकेडमी की दृष्टि नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं जूनियर वर्ग में चिल्ड्रन एकेडमी की अनामिका व पल्लवी ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा अटल आदर्श इंटर कालेज गुप्तकाशी की लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल, एनटीसीपी शोसल वर्कर दिगपाल कंडारी, नागेश्वर बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।
इधर, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डा0 विमल सिंह गुसाईं ने कहा कि कहा कि बीड़ी सिगरेट, पान-मसाला, हुक्का आदि सभी तंबाकू उत्पाद जानलेवा है उन्होंने कहा कि तंबाकू के उपयोग से सिर से लेकर पैर तक सभी अंगों को नुकसान होता है, इससे दांतों व मुहं में सड़न, पुरूषों में नपुसंगता व शुक्राणुओं में कमी, महिलाओं में प्रजनन में कमी होतो है, इससे क्षय रोग होने की संभावना भी बढ जाती है। कहा कि तंबाकू छोडना आसान है, तंबाकू छोड़ने पर शुरूआत में कुछ परेशानी होगी लेकिन घबराए नहीं किसी भी प्रकार की समस्या के लिल टोल फ्री नंबर 104 व तंकाबू क्वीटलाइन 1800112356 पर काॅल करें

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पटवाल को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार
Next: रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 04 साथियों को दी गयी विदायी

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.