Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिले में आगमी 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का संचालन
  • उत्तराखंड

जिले में आगमी 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का संचालन

सत्य की गूंज February 15, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-02-15 at 5.33.29 PM

उत्तरकाशी। जिले में आगमी 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का संचालन किया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिले में स्थापित 340 पोलियों बूथों पर एवं घर-घर जाकर 36071 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत दो साल के बाद आयोजित किए जा रहे इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले व देश से पोलियो उन्मूलन को पुख्ता करने के लिए सभी जनपदवासियों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में आगामी 3 से 5 मार्च तक संचालित किए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान 3 मार्च को 340 बूथों के साथ ही 4 ट्रांजिट टीमों व 4 मोबाईल  टीमों के माध्यम से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जबकि 4 एवं 5 मार्च को पोलियो  टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा की खुराक दी जाएगी। पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के आयोजन को लेकर जिला टास्क फोर्स की जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को कामयाब बनाने में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशाओं, शिक्षको व छात्रों के साथ ही गैर सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस पर उन्हें खरा उतर कर भारत एवं दुनिया को पोलियोमुक्त बनाने की मुहिम में अपना अग्रणी योगदान देना है। उन्होंने अभियान को लेकर सभी जरूरी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम से जुड़े लोगों को समुचित प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के गांवों के लिए बूथों को नजदीक व सुविधाजनक स्थानांे पर बनाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान वाहनों को रोककर बच्चों के दवा पिलाने की व्यवस्था में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। इस अभियान में जन-प्रतिनिधियों के साथ ही समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेने की भी हिदायत दी।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2011 से देश में पोलियो का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। लेकिन अफगानिस्तान में कुछ मामले सामने आने के कारण एहतियातन इस बार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इससे पहले 27 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक जिले में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया गया था। अभियान को लेकर जिले में छः जोन बनाए गए हैं और चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के 327 कार्मिकों के साथ ही 623 आशा वर्कर, 495 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, विभिन्न संगठनों के 223 स्वयंसेवियों के साथ ही कुल 1668 कार्मिकों को इस अभियान में जुटाया जाएगा। बैठक में एसएमओ देहरादून डा. विकास शर्मा ने अभियान के बावत प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी  डीपी बलूनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी.आर्य, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. बी.एस.रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीरेन्द्र पांगती, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. कुलवीर सिंह राणा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसांई, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास यशोदा बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय आर्य, दिनेश भट्ट, अनिल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक भगोड़ा घोषित
Next: पौड़ी जिले के शिक्षण_प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए मतदान जागरूकता कार्यक्रम

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.