Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन संवाद कार्यक्रम
  • उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन संवाद कार्यक्रम

सत्य की गूंज July 1, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-01 at 2.20.55 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें पेयजल, सड़क विद्युत, शिक्षा आदि समस्या दर्ज की गई, जिसमें 08 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पिल्लू लता देवी ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि गांव में विद्युत खंबों एवं झूलते विद्युत तारों से हमेशा अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है जिन्हें अविलंब सही किया जाना आवश्यक है। चमेली के ग्रामीणों ने बेडूबगड से रूमसी भौंसाल मोटर मार्ग पर पुश्ता निर्माण कार्य में हुई लापरवाही की शिकायत दर्ज की। रतूड़ा निवासी देवी लाल ने उनके आवास के समीप सोलर लाईट न लगाने तथा वार्ड नं. 3 निवासी मोहन सिंह नेगी ने कोटेश्वर शंकराचार्य चिकित्सालय मोटर पर लोनिवि द्वारा बनाई गई नाली के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से अवगत कराया। बांसी गांव धर्मेंद्र सिंह ने उनके बीमार पुत्र के ईलाज हेतु रेड क्राॅस सोसायटी से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा डांगी गांव की आईशा एवं डडोली गांव के राजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। रविग्राम निवासी निर्मला देवी व रामेश्वर प्रसाद ने शिकायत दर्ज करते हुए अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही के कारण उनके आवास में पानी जा रहा है जिससे बरसात के समय बड़ी अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। जैली गांव के रामचंद्र राणा ने विगत 7 माह से उनके पेयजल कनेक्शन पर पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या के निराकरण को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। ग्राम डोबलिया निवासियों द्वारा प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की तैनाती की मांग की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज की गई हैं उनका निराकरण 10 दिन के भीतर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने कई समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए समस्याओं का जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई न बरती जाए।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को सीएम पोर्टल को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन पोर्टल अवलोकन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएम पोर्टल को अपने मोबाइल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 128 तथा एल-2 पर 25 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग महेश प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटद्वार में भटक रही बुजुर्ग महिला को “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने किया परिजनों के सुपुर्द
Next: मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.