Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जनपद बिजनौर में अज्ञात बदमाशों ने की प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
  • उत्तराखंड

जनपद बिजनौर में अज्ञात बदमाशों ने की प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सत्य की गूंज May 30, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-30 at 3.11.22 PM

कोटद्वार(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाई-वे पर बीती शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। बिजनौर नगर से सटे गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय सुशील कुमार श्री हॉस्पिटल के पास स्थित दुकान पर गया था। दुकान के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने सुशील कुमार की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर सेंट मेरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन तुरंत ही जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उनके बाद पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि कोटद्वार में भी कुछ प्रॉपर्टी डीलर हैं जो कोटद्वार-नजीबाबाद और बिजनौर में लंबे समय से प्रापर्टी का काम कर रहे हैं। स्थानीय एक प्रापर्टी डीलर का तो जनपद बिजनौर में फार्म हाउस और जमीन भी है। ऐसे में हत्या के मामले में बिजनौर पुलिस कोटद्वार के प्रॉपर्टी डीलरों से भी पूछताछ कर सकती है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने कॉपर की तार चोरी करने वाले शातिर चोर को माल सहित किया गिरफ्तार
Next: अतिथि देवो भवः को चरितार्थ करती रुद्रप्रयाग पुलिस

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.