Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मेडिकल कॉलेज में डॉ.अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हुआ कार्यक्रम
  • उत्तराखंड

मेडिकल कॉलेज में डॉ.अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

सत्य की गूंज April 11, 2024 1 minute read
02

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्ववाधान में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के माननीय मूल्यों के उन्नयन में विचारों की प्रांसगिकता पर शैक्षिक सीएमई तथा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब के विचारों एवं उनके द्वारा देश और समाज को दिये गये योगदान पर संकाय सदस्यों, एमबीबीएस छात्रों, पैरामेडिकल छात्रों ने प्रकाश डालते हुए उनके विचारों से संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि बाबा साहब ऐसे समाज सुधारक व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत में सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहब का सूत्र था शिक्षा,संगठन और संघर्ष। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता व बंधुता का पाठ पढ़ाया। आज उनके आदर्श को अपनाने के साथ ही उनके विचारों को जीवन में हरके व्यक्ति को आत्मशात कर आगे बढ़ने की प्ररेणा लेनी चाहिए। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर के समन्वयक प्रदीप अंथवाल ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त सन 1947 को आजाद हुआ, जिसके बाद एक नई संविधान व्यवस्था की आवश्यकता थी। जिसकी जिम्मेदारी डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई। देश व विश्व का सबसे बड़ा संविधान 1949 में बनकर तैयार हुआ और यह 26 जनवरी 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ। जिसके कारण देश में एक नई कानून व्यवस्था का संचार हुआ और हमें पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उनके विचारों को आज समाज तक पहुंचाने के साथ ही उनके विचारों को जीवन में लाने के लिए आज फाउंडेशन विभिन्न कार्यक्रम हर क्षेत्र में आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, डा. दीपक द्विवेदी, फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ निरंजन गुंजन, सोशल वर्कर अरूण बडोनी के साथ ही एमबीबीएस व पैरामेडिकल छात्र- छात्राओ ने भी डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के बताये मार्ग पर चल कैसे जीवन मूल्यो का संवर्धन कर सकते है, इस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. केएस बुटोला, आर्थो विभाग के एचओडी डॉ. दयाकृष्ण टम्टा, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कॉर्डिनेटर डॉ. सुरेन्द्र सिंह, भवतोष सेमवाल, विजय जमलोकी, अशोक बर्त्वाल, मुकेश उनियाल, विकेश कपरूवाण, संजीव रावत, दीनदयाल रावत, प्रशांत कैंतुरा सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देर रात्रि को नेटवाड़ स्थित आवासीय भवनों में लगी आग पर पुलिस व फायर की टीम ने किया काबू
Next: भावी डॉक्टरों एवं नर्सिंग के छात्रों ने ली मतदान करने की शपथ

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.