Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कोट ब्लॉक में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड

कोट ब्लॉक में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – डॉ. धन सिंह रावत

सत्य की गूंज July 10, 2024
WhatsApp Image 2024-07-10 at 5.05.17 PM

पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। मुछियाली उपकेन्द्र के अपग्रेडेशन से नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण से लेकर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय अंचलों में आम लोगों बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिये दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि पौड़ी जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुये कोट ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण की मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि मुछियाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना होने से क्षेत्र की लगभग 6 हजार से अधिक आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान, शिशु टीकाकरण, संस्थागत प्रसव सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी स्थानीय लोगों को मिल सकेगा। डा. रावत ने बताया कि कोट ब्लॉक के मुछियाली में सरकारी अस्पताल खोलने को लेकर स्थानीय लोगों की लम्बे समय से मांग रही है, जिसको राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली पर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की निर्भरता अधिक होने व उपकेन्द्र के 20 किलोमीटर के दायरे में कोई राजकीय चिकित्सा इकाई न होने के फलस्वरूप आईपीएचएस के अंतर्गत जनसंख्या मानकों में शिथिलता प्रदान की गई है। डा. रावत ने बताया कि ग्रामीणों को इलाज के जिला चिकित्सालय पौड़ी या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोट आना पड़ता है जो लगभग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर हैं। उन्होंने कहा कि मुछियाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से जहां लोगों को समय पर इलाज मिलेगा वहीं उन्हें शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । जिससे ग्रामीणों के समय और पैसे की भी बचत होगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड यात्रा को लेकर एस0पी0 उत्तरकाशी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
Next: जनपद के स्वयं सहायता समूह द्वारा की गई नई पहल

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.