Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में हुक्काबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया मर्यादा का पाठ
  • उत्तराखंड

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में हुक्काबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया मर्यादा का पाठ

सत्य की गूंज June 13, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-13 at 2.51.29 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। जनपद में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा अपने चरम पर है। एक माह की समयावधि में तकरीबन सवा आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक धाम में पहुंच चुके हैं। यहां पर देश-विदेश से आने वाला श्रद्धालु अपार श्रद्धा, भक्ति को लेकर श्री केदार के दर्शन करने हेतु आ रहे हैं, परन्तु कुछ ऐसे भी हैं कि ठीक इसके इसके विपरीत श्रद्धालु के वेश में आकर कहीं पर भी हुड़दंग मचाकर नशे/शराब इत्यादि का सेवन कर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार कर अपने कृत्यों से देवभूमि का माहौल खराब कर रहें हैं। जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से “ऑपरेशन मर्यादा” चलाया हुआ है। जिसके तहत केवल केदारनाथ धाम ही नहीं अपितु वहां तक पहुंचने के सड़क या पैदल मार्ग पर भी पुलिस अपनी सतर्क दृष्टि रखे हुए है।
चौकी भीमबली क्षेत्रान्तर्गत यात्रा पैदल मार्ग पर श्री केदारनाथ यात्रा पर आये अरुण, पुत्र मोहन लाल, निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष अपने 04 साथियों के संग आया हुआ था जिसके द्वारा भीमबली हैलीपेड में खुलेआम हुक्का पीकर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफ्स लिए जा रहे थे। जिस पर चौकी प्रभारी भीमबली अपर उपनिरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में भीमबली पुलिस ने इनका हुक्का जब्त कर इनके विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर इनको मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया। इनके द्वारा अपने कृत्य की माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने का आश्वासन दिया गया। अत्यधिक श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच कुछ ऐसे असामाजिक तत्व आ ही जा रहे हैं जिनके इस प्रकार के कृत्यों से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु आए अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सभी से अपील है कि सदाचरण बनाये रखें व केदारनाथ धाम की पवित्रता व मर्यादा को बनाये रखें।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में संचालित हो रहे सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम शीघ्र होगा लागू
Next: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.