Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुलिस के जवानों ने त्रिवेणी घाट में स्व. विधायक श्रीमती शैला रानी को दी अंतिम सलामी
  • उत्तराखंड

पुलिस के जवानों ने त्रिवेणी घाट में स्व. विधायक श्रीमती शैला रानी को दी अंतिम सलामी

सत्य की गूंज July 11, 2024
WhatsApp Image 2024-07-11 at 5.19.21 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत का विगत दिनों उपचार के दौरान मैक्स चिकित्सालय देहरादून में निधन हो गया था। निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। श्रीमती शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर देहरादून से उनके आवास अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता एवं नाते रिस्तेदार उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज श्रीमती शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास से आम जनता के दर्शनों के लिए अगस्त्यमुनि खेल मैदान में लाया गया जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा उनके अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर खेल मैदान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शनों को पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विद्यापीठ त्रिवेणी घाट में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र भट्ट, जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी तथा पुलिस के जवानों द्वारा विधायक श्रीमती शैला रानी रावत को अंतिम सलामी दी। श्रीमती शैला रानी रावत को उनकी पुत्री ऐश्वर्य रावत एवं भतीजा शैलेंद्र रावत ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्व. शैला रानी रावत ने जिला पंचायत, विकासखंड प्रमुख तथा विधायक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो सपना स्व. विधायक ने देखा है उसको साकार करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की है।
जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने स्व. शैला रानी रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ घाटी के विकास को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहती थी। उन्होंने कहा कि मुझे रुद्रप्रयाग जनपद का प्रभारी मंत्री होने के कारण कई बार उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता रहता था। वह हर समय महिलाओं के सशक्तिकरण तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हमेशा चिंतित रहती थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। उनके निधन से भाजपा परिवार सहित पूरे जनपद एवं केदारनाथ विधानसभा को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्व. विधायक ने विधानसभा के विकास के लिए जो सपने देखे हैं उन्हें पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं उनके परिजन सहित जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सतेंद्र बत्र्वाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जनपद के स्वयं सहायता समूह द्वारा की गई नई पहल
Next: चिकित्सा इकाइयों में जागरूकता संगोष्ठियों का हुआ आयोजन

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.