Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी
  • उत्तराखंड

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी

सत्य की गूंज April 15, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-04-15 at 8.06.52 PM

उत्तरकाशी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पारदर्शी, सकुशल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में जिलाधिकारी उत्तरकाशी/जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, यदुवंशी द्वारा चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ कर चुनाव ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा सभी को सजग होकर चुनाव ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये, उनके द्वारा फोर्स व प्रशासन के अधिकारियों को ब्रीफ करते हुये बताया गया कि चुनाव ड्यूटी बेहद महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी है, सभी लोग पूर्ण अनुशासन तथा अतिरिक्त मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का सम्पादन करेंगे, उनके द्वारा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ करते हुये EVM व VVPAT सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये, सभी पोलिंग पार्टियों को निर्धारित रुट व वाहन से मतदान केन्द्र पर पहुंचने व अन्य जरुरी निर्देश के साथ-साथ आपसी समन्वय व टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु मार्ग दर्शन किया गया। डी0एम0 उत्तरकाशी द्वारा चुनाव ड्यूटी में लापरवाही को अक्षम्य बताते हुये ड्यूटी मे कोताही/लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मगणों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुये लॉ एण्ड ऑर्डर का अनुभव साझा कर तनावमुक्त होकर संजीदगी के साथ चुनाव ड्यूटी करने हेतु बताया गया, फोर्स को ब्रीफ करते हुये सभी को उचित कॉरडिनेशन के साथ काम करने के निर्देश दिये गये, उनके द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है, ईवीएम की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए बूथों पर मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, उनके द्वारा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी में सावधानी बरतने के साथ-साथ आम मतदाता व जनता से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिये गये। सभी को साफ-सुथरी निर्धारित वर्दी धारण करने व मौसमानुकूल कपडे व जरुरी सामग्री साथ में रखने के निर्देश दिये गये।

उत्तरकाशी पुलिस के चुनाव के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरकाशी जनपद में पडने वाली 3 विधानसभाओं क्रमशः पुरोला, युमनोत्री व गंगोत्री को 02 सुपर जोन, 13 जोन, 123 सेक्टर में बांटा गया है, जनपद में कुल 534 मतदान केन्द्र तथा 544 मतदान स्थल है, जिनमें 40 संवेदनशील मतदान स्थल हैं, पारदर्शी एवं सुरक्षित चुनाव हेतु इस बार पुलिस,अर्धसैनिक बल, वन विभाग,होमगार्डस व पीआरडी का पर्याप्त फोर्स ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है, चुनाव ड्यूटी में दो हजार के करीब पुलिस बल जबकि 8 सेक्शन IRB तथा 16 सेक्शन CAPF/ITBP/PAC नियुक्त की गयी है।

ब्रीफिंग में प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डी0पी0 बलूनी, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना बडकोट रविन्द्र पुण्डीर, एसडीएम पुरोला देवानन्द शर्मा, एसडीएम डुण्डा नवाजिश खलीक, एसडीएम भटवाडी सहित चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षाबल व प्रशासन के अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 18 से 20 अप्रैल तक उत्तरकाशी जिले का ट्रैफिक प्लान रहेगा डायवर्ट
Next: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 03 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स को ब्रीफ करते हुए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.