विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तराखंड में लोककल्याण के कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हमारी सरकार ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के संकल्प को धरातल पर उतार रही है।” यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को बीरोंखाल विकासखंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कही.अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के चौथे दिन कैबिनेट मंत्री ने बीरोंखाल ब्लॉक को 448.79 लाख रुपए (₹4.48 करोड़ से अधिक) की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र की जनता की सहूलियत के लिए बुनियादी ढांचे से जुड़े निम्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
PMGSY मोटर मार्ग का शिलान्यास: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत ₹404.79 लाख (₹4.04 करोड़ से अधिक) की लागत से निर्मित होने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
पंचायत भवनों की सौगात विकासखंड मुख्यालय पर ₹44 लाख की धनराशि से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली एवं जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का संयुक्त रूप से शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।
बीरोंखाल में आयोजित भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने धामी सरकार की पांच वर्षों की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा:”उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण व दंगा विरोधी कानून, मजबूत भू-कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।”जल्द दूर होंगी फॉरेस्ट की बाधाएं, उफरैखाल-बूंगीधार मार्ग स्वीकृतकैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि:
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹14 करोड़ की भारी-भरकम धनराशि से बनने वाला 10 किमी लंबा उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका है।
.सरायखेत-जोगीमणी मोटर मार्ग के मध्य से कमलिया पल्ला (लगभग 3 किमी) का जो हिस्सा फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण रुका हुआ है, उसकी बाधाएं भी जल्द दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराया जायगा ।
सशक्त संगठन और जन-समस्याओं का निवारण’सशक्त मंडल, सशक्त संगठन’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग संवाद किया और आम जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही मौजूद विभागीय अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।