Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कुख्यात गैंग के फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सरगना को पौड़ी पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

कुख्यात गैंग के फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सरगना को पौड़ी पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

सत्य की गूंज June 20, 2024
WhatsApp Image 2024-06-20 at 4.18.19 PM

कोटद्वार(ब्यूरो)। 20 नवंबर 2023 को तहसीलदार यमकेश्वर श्रीमती सुधा डोभाल द्वारा थाना यमकेश्वर में दी गई तहरीर में बताया कि तहसील यमकेश्वर के सरकारी खाते की चैक बुक से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 13 कूटरचित चैक विभिन्न खाता धारकों के खातों में लगाकर 11 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई हैं। उक्त मामले में पुलिस ने 26 जनवरी 2024 को अभियुक्त निहाल सिन्हा पुत्र बच्चू सिह एवं अभियुक्त रोहित राज पुत्र मनोज कुमार को पटना के थाना कंकरबाग क्षेत्र के चांदमारी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियोग में मुख्य आरोपी ग्राम हुसेना, मेदनी चौक, थाना व जिला लखीसराय, बिहार निवासी गैंग लीडर गोरे लाल यादव उर्फ दीपक कुमार उर्फ गोरखा पुलिस को लगातार चकमा देकर अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष यमकेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त के बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का ठग और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपना नाम और ठिकाने तथा मोबाइल नम्बर बदल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पौड़ी पुलिस द्वारा गैंग लीडर गोरे लाल यादव को आज कदमकुवा थाना, पटना बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध बिहार के कई थानों में हत्या, जबरन वसूली जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त का पेशा लोगों को डरा धमकाकर जबरन वसूली करना है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं और मेरे गैंग के सदस्य बैंकों से सरकारी निकायों/कार्यालयों के चैक/खाता संख्या आदि की जानकारी लेकर उनके फर्जी चैक बुक/उक्त खातों की चैक बुक का क्लोन बनाकर विभिन्न/फर्जी खातों में लगाकर पैसा निकाल लेते हैं तथा उन पैसों को आपस में बांट लेते है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यमकेश्वर उमेश कुमार, सीआईयू प्रभारी कोटद्वार कमलेश शर्मा, सीआईयू अपर उपनिरीक्षक अहसान, अपर उपनिरीक्षक मुनेश थाना यमकेश्वर शामिल थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बाघ के हमले से गर्दन की चोट झेल रही सिया को बेस अस्पताल में किया भर्ती
Next: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 770.88 लाख की लागत की 04 योजनाओं का लोकार्पण तथा 459.00 लाख लागत की एक योजना का शिलान्यास किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी किया लाभान्वित

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.