Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें अधिकारी
  • उत्तराखंड

जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें अधिकारी

सत्य की गूंज April 26, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-04-26 at 4.25.40 PM

पौड़ी गढ़वाल। वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में बैठक ली। उन्होंने उपजिलाधिकारी, वन विभाग, राजस्व व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करें।
शुक्रवार को वनाग्नि रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त होती है उस क्षेत्र में आग लगाने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना किसी अधिकारी या कंट्रोल रूम को देता है उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
जिलाधिकारी ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए समस्त उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। कहा कि वनाग्नि घटनाओं पर निरंतर रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि वन विभाग, आपदा व पुलिस विभाग अपने-अपने कंट्रोल रूमों को सक्रिय रखें तथा आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तत्काल उसकी सूचना दें। जिससे उस क्षेत्र में वनाग्नि घटनाओं को रोका जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सख्त निर्देश दिये हैं कि ऐसे विद्यालय जिनका रास्ता जंगलों से होते हुए गुजरता है उन स्कूलों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यालयों के आस-पास आग लगने की सूचना मिलती है तो ऐसे विद्यालयों में अवकाश समय पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आग से बचाने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मरों की सेफ्टी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी थाना व अन्य अधिकारियों को वनाग्नि घटनाओं के प्रति सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारी गांव के आस-पास आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देना होगा। इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस डीसीआर, आपदा कंट्रोल रूम व वन विभाग के कंट्रोल में तैनात कार्मिक समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001804141 पर शिकायत कर सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, डीएफओ सिविल एवं सोयम प्रदीप कुमार धोलाकंड़ी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, चौबट्टाखाल अनिल चिन्याल, एसीएमओ डॉ. पारूल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जंगलों में आग लगाने वालों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, मौके से पकड़े गए तीन लोगों पर मुकदमा
Next: जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.