Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
  • उत्तराखंड

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

सत्य की गूंज February 27, 2024
WhatsApp Image 2024-02-27 at 8.48.00 PM

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व ने आज पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और उनसे माग की कि प्रदेश के बयासी हजार एन पी एस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाय।

मार्चा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के सभी सांसदों से भी मुलाकात की। जिसमें हरिद्वार के सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा के सांसद नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद डाक्टर कल्पना सैनी,पिथौरागढ़ के सांसद अजय टमटा और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, नैनीताल विधायक अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी।और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत,भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,को भी ज्ञापन दिया गया।सभी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया और सांसदों से अपेक्षा की गई कि वह हमारी मांग को भारत सरकार के सम्मुख पुरजोर तरीके के उठाए। क्यों कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की एक सामाजिक और न्यायोचित मांग है। जो कि बुढ़ापे का सहारा है।  आज देश के बहुत से राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। भाजपा शासित राज्यों से भी कर्मचारी यही अपेक्षा करते हैं।प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि आज एन पी एस से जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्होंने पांच सौ से एक हजार रुपए पेंशन मिल रही है जो कि कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। मोर्चे के महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारियों लगातार सरकार से पुरानी पेंशन के लिए मांग की जा रही है जिसके लिए कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधानसभा सभा घेराव,ज्ञापन, जैसे  बहुत से कार्यक्रम लोकतांत्रिक तरीके से चलाए गए हैं परन्तु सरकार सुनने को तैयार नही है। यदि सरकार ने अभी भी पुरानी पेंशन बहाल नही की तो प्रदेश के सभी कर्मचारी वोट फोर ओपीएस को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करेगा। संगठन के गढ़वाल मंडल समन्वयक जसपाल सिंह गुसांई ने कहा कि आज सरकारें कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही हैं विधायक सांसद यदि एक दिन का भी बनता है तो उसे ताउम्र पेंशन दी जाती है और जितनी बार विधायक बनता है उसे उतनी बार पेंशन दी जाती है जबकि एक कर्मचारी अपनी पूरी उम्र साठ साल तक सेवा करता है और उसकी पेंशन बंद कर दी गई है जो कि एक देश एक विधान के खिलाफ है यदि यह देश एक संविधान से चलता है तो विधान भी एक होना चाहिए इसलिए इस दोहरे मापदंड का हम पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि हमारे कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाय। आज उत्तराखंड का विधान सभा का बजट सत्र था जिसमें कर्मचारियों को भरोसा और उम्मीद थी कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिए अवश्य बजट में प्रावधान करेगी परन्तु आज के बजट से भी कर्मचारियों को निराशा ही हासिल हुई। परन्तु कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग को पुरजोर तरीके से उठाता रहेगा। आज ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री केदार फर्स्वाण,जिला अध्यक्ष माख्खन लाल शाह। अवधेश सेमवाल आदि शामिल हुए।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने एनआईटी, उत्तराखंड का दौरा किया
Next: वरिष्ठ सहायक राजवीर भंडारी को दी देहरादून स्थानांतरित भावभीनी विदाई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.