Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दण्ड से न्याय की ओर अग्रसर होते हुए आज से लागू हुए नये कानून
  • उत्तराखंड

दण्ड से न्याय की ओर अग्रसर होते हुए आज से लागू हुए नये कानून

सत्य की गूंज July 1, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-01 at 2.20.55 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। आज दिनांक 01 जुलाई 2024 से समूचे देशभर में ब्रिटिश काल से चले आ रहे कानूनों की जगह आधुनिक न्याय प्रणाली को स्थापित करते हुए तीन नये कानून प्रभावशील हो गये हैं। तीन नये आपराधिक कानूनों में पहला भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023

आज से लागू हुए इन नये आपराधिक कानूनों को लेकर जन जागरुकता बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीएलजी सदस्य, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार संघ के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। जागरुकता कार्यक्रम में नये कानून में आमजन के लिये बनाये गये विशेष प्राविधानों, विशेषताओं, अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि नये कानून में आमजन के हितों तथा अपराधियों के लिए कड़े प्राविधान किये गये हैं, नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। नये कानूनों में नागरिक सुरक्षा व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी।
इसके साथ ही थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज में छात्राओं के मध्य पहुंचकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को आज दिनांक 01.07.2024 से लागू हुए कानून के सम्बन्ध में विस्तृत एवं बारीकी से जानकारी देते हुए बताया कि आज 01 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रभावी हो गये हैं। लागू हो रही नई संहिताएं आधुनिक समय की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी हैं, पुराने कानूनों में कुछ व्यवहारिक परिवर्तन किये गये हैं तथा कुछ नियम बदले गये हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं में स्पष्ट एंव निष्पक्षता आये। इन संहिताओं के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरितता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकती है। यह समाज में न्याय, सुरक्षा एंव विकास को प्रोत्साहित करेगी तथा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित प्रमुख प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी देकर सभी छात्राओं को जागरुक किया गया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Next: कोटद्वार में भटक रही बुजुर्ग महिला को “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने किया परिजनों के सुपुर्द

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.