विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
देवप्रयाग / मलेथा। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मलेथा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी की पहल पर आयोजित इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 650 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है, इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस गरिमामयी समारोह के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े तमाम विशिष्ट लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रमोलाकीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कठैत मंत्री अजय कुमार मंच संचालक राजेश सेमवाल एवं देवेंद्र बिष्ट ब्लॉक प्रमुख हिंडोलाखाल विनोद बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग श्रीमती ममता देवीनगर पंचायत कीर्तिनगर अध्यक्ष राकेश मोहन मेठाणी मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा श्रीमती कविता बिष्ट मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह में सम्मानित होने पर शिक्षकों ने विधायक विनोद कंडारी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजनों को शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला एक सराहनीय कदम बताया।