विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
कीर्तिनगर(ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों, जनहित के ऐतिहासिक निर्णयों और क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक मंथन हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती सोना सजवाण एवं राज्य मंत्री संजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता द्वारा मुख्य अतिथियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चाकार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि धामी सरकार “सेवा, सुशासन और समर्पण” के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उत्तराखंड को देश का अग्रणी और प्रगतिशील राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए वक्ताओं ने सरकार की प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा।
विधायक विनोद कंडारी की विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी, स्थानीय संगठन के कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान सरकार की नीतियों के प्रति जनता ने अपना अटूट विश्वास जताया।