Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • इंटरनेशनल लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस एवं छाते वितरण के साथ ही प्रकृति पर्व हरेला के तहत किया वृक्षारोपण
  • उत्तराखंड

इंटरनेशनल लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस एवं छाते वितरण के साथ ही प्रकृति पर्व हरेला के तहत किया वृक्षारोपण

सत्य की गूंज July 8, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-08 at 1.22.57 PM

श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। इंटरनेशनल लायंस क्लब श्रीनगर जन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहते हुए आज 8 जुलाई 2024 को विकास खण्ड खिर्सू में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत एवं सौडू-क्वीसू में जरूरतमंद अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल ड्रेस एवं छातों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रकृति पर्व हरेला के तहत दोनों विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस निःशुल्क स्कूल ड्रेस-छाते वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब से वासुदेव कंडारी,श्रीनगर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजीव बिश्नोई श्रीराम ज्वेलर्स,सत्य सिंह तडीयाल ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने अभिभावकों,छात्र-छात्राओं, अध्यापक गणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शिक्षा विकास का ताला है तो शिक्षक उसकी चाबी हैं,प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले इसके लिए उत्तराखंड सरकार कहीं योजना चलाती है, लेकिन सामाजिक संस्थाओं को भी इस और ध्यान देना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा में किसी भी कमी की वजह से ज्ञान से वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को सोच बड़ी रखनी चाहिए जिससे वह भविष्य में अच्छे इंसान बन सके। प्रकृति पर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण के साथ सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ अपने नाम और एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए भी उन्होंने सबसे अपील की। इस अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब के पूर्व सचिव सुमन जोशी ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे संस्कारों को जन्म देती है इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में जितना ध्यान बच्चों की पढ़ाई में लगाना चाहिए उतना ही शिक्षकों को भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष सत्य सिंह तडीयाल ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता एवं अध्यापक गणों का सम्मान एवं आदर करना चाहिए उनके बताइए रास्ते पर चलते रहना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गबर सिंह भण्डारी ने बच्चों से कहा कि बच्चों पढ़ाई से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है और बड़े से बड़े काम आसानी से किया जा सकता है,बच्चों को सोच बड़ी रखनी चाहिए जिससे वह भविष्य में अच्छे इंसान बन सके। इस अवसर पर फूड इंस्पेक्टर ललित मोहन कठैत ने कहा कि प्रकृति पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण हेतु सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में गबर सिंह भण्डारी ने श्रीनगर इंटरनेशनल लाइंस क्लब की सेवाओं के लिए दिल से धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे। जिसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत के प्रधानाचार्य विपिन गौतम,साहायक अध्यापिका पूनम रतुड़ी,सुनीता नेगी,भोजन माता प्रसन्ना देवी,एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी,अभिभावक जगत सिंह भंडारी,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौडू-क्वीसू के प्रधानाचार्य शंकर मणी थपलियाल,अध्यापक गण सुबोध चमोली,माधुरी गैरोला,शैफाली कुंवर,अनुज नौडीयाल,भोजन माता गीत देवी अभिभावक गण आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चेक बाउंस होने पर अदालत ने महिला को पांच लाख जुर्माना और एक साल की सुनवाई सजा
Next: पौडी पुलिस ने स्कूलों में चलाया जनजागरुकता अभियान

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.