Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ली स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा
  • उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ली स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा

सत्य की गूंज April 20, 2024
WhatsApp Image 2024-04-20 at 6.10.12 PM

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को चारधाम यात्रा रूटों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर ही जल्द यात्रा रूटों पर 267 डॉक्टरों की नियुक्ति रोटेशन के आधार पर लगाई जायेगी। जिसमें फिजिशियन, सर्जन, पीजी चिकित्सक एवं टैक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में निर्माणाधीन 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अगस्त माह तक पूरा हो जायेगा, जिससे यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने दी जायेगी।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सभागार में चारधाम यात्रा की बैठक लेते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यात्रा सीजन में यात्रा रूटों पर 100 से अधिक एम्बुलेंस तैनात होगी और एम्बुलेंस की सुविधा 15 मिनट के भीतर यात्रियों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अति गंभीर केस वाले मरीजों के लिए हेली एम्बुलेंस की सुविधा भी शुरु होगी। जबकि दवाईयों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। श्रीनगर, हल्द्वानी एवं देहरादून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अलावा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से विशेषज्ञ चिकित्सक भी डॉक्टर रोटेशन पर यात्रा रूटों पर तैनात होगे। मा. स्वास्थ्य मंत्री ने यात्रा रूटों पर दिये गये हेल्थ एटीएम मशीनों को सुचारू रूप से संचालित करने के दिये निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशक एवं संबंधी जिलों के सीएमओ को मौके पर दिये। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह एवं निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भागीरथी जंगपांगी ने वर्चुवल माध्यम से जुड़े रहे, जबकि बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, एडी चिकित्सा शिक्षा डॉ. रविन्द्र बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, सीएमओ चमोली डॉ. राजीव शर्मा, सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार, सीएमओ रूद्रप्रयाग डॉ. एचसी एस मर्तोलिया, सीएमओ उत्तरकाशी डॉ. बीएस रावत, सीएमओ टिहरी डॉ जैन एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कैथ लैब का जून द्वितीय सप्ताह में होगा उद्घाटन

चारधाम यात्रा को देखते हुए बेस चिकित्सालय में बनकर तैयार हो रही कैथ लैब का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया। कहा कि जून द्वितीय सप्ताह में कैथ लैब बनकर तैयार हो जायेगी। जिससे कैथ लैब की सेवाएं भी यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलेगी। जबकि बेस चिकित्सालय श्रीनगर में चारधाम यात्रा के मध्येनजर यूरोलॉजी की सुविधा हफ्ते में दो दिन की शुरु की जायेगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, तीसरी आंख की भी रहेगी निगरानी
Next: कल से थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत लक्ष्मणझूला क्षेत्र का बदला यातायात प्लान

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.