विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज ब्यूरो
देवप्रयाग / श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिंसारियाखाल मोटर मार्ग से डडुवा सिरोला मोटर मार्ग (स्टेज-1 एवं 2) तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का औपचारिक शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया।
लंबे समय से की जा रही थी मांग, आवागमन होगा सुगमइस मोटर मार्ग की कुल लंबाई 4.000 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण कार्य पर कुल ₹566.05 लाख की लागत आएगी। क्षेत्रवासियों द्वारा इस सड़क निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र में आवागमन अत्यधिक सुगम होगा और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर व सुलभ सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, सिरोला की ग्राम प्रधान श्रीमती मकानी देवी, ऐराड़ी के ग्राम प्रधान अमरजीत, बूथ अध्यक्ष शौकीन लाल, जिला मंत्री श्रीमती प्रियंका भट्ट, श्रीमती अनीता सिलवाल, श्रीमती जगताब कुमारी, श्रीमती गणेश देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।