विजय बहुगुणा
देवप्रयाग(ब्यूरो)। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत विद्युत-यांत्रिक (इलेक्ट्रो-मैकेनिकल) कार्यों हेतु शासन द्वारा ₹9 करोड़ 72 लाख 94 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस बड़ी राशि के स्वीकृत होने से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहद सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों को अनवरत और बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी।
इस जनहितकारी निर्णय और वित्तीय स्वीकृति मिलने पर देवप्रयाग के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, और उत्तराखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।हजारों क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभविधायक विनोद कंडारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस योजना के धरातल पर उतरने और कार्य पूर्ण होने के बाद हिंडोलाखाल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो जाएगी। इस पेयजल योजना से क्षेत्र के हजारों स्थानीय निवासियों को सीधा और बड़ा लाभ पहुंचेगा, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।