Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी के 02 मामलों में थाना गुप्तकाशी पर किये गये 02 अभियोग पंजीकृत
  • उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी के 02 मामलों में थाना गुप्तकाशी पर किये गये 02 अभियोग पंजीकृत

सत्य की गूंज May 28, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-28 at 4.27.36 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर टिकट दिलाये जाने की शिकायतें निरन्तर प्राप्त हो रही थीं। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जनपद पुलिस के स्तर से इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा हेतु संचालित हो रही अधिकृत वेबसाइट से हैलीकॉप्टर टिकट बुक करने व फेसबुक या व्हट्सएप के माध्यम से मिलने वाले लिंक इत्यादि पर क्लिक न करने के सम्बन्ध में निरन्तर जागरुक किया जाता रहा है। परन्तु फिर भी लोग ऐसे साइबर ठगों के जाल में आ रहे हैं तथा हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग करने के नाम पर ठगे जा रहे हैं।
ऐसे ही दो मामले कल देर सांयकाल थाना गुप्तकाशी में प्राप्त हुए हैंः-
● शिकायतकर्ता चंद्रम अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री राकेश अग्रवाल निवासी डी 60/37 छोटी गैबी सिगरा वाराणसी उत्तर प्रदेश ने शिकायत की है कि आकाश सिंह नाम के व्यक्ति ने हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 80,000 रुपये की ठगी कर ली है और अब उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है और न ही उनको कोई टिकट मिला है।
● शिकायतकर्ता श्याम लाल शाह पुत्र श्री लोनी प्रसाद निवासी कमरोली, थाना कमरोली, तहसील मुसाफिरखाना जिला अमेठी, उत्तर-प्रदेश ने शिकायत की है कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नम्बर उनके द्वारा बताया गया है ने उनको व उनके सहयात्रियों को केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का भरोसा देकर कुल 91,800 रुपये ले लिए व अब उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।
इन दोनों शिकायतों के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर ठगी करने के अलग-अलग 02 मुकदमे पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

जनपद पुलिस की सभी से अपील है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम से आने वाली कॉल्स, सोशल मीडिया साइट्स इत्यादि के झांसे में आने से बच कर रहें, पुलिस के स्तर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आपकी जागरुकता ही आपको साइबर ठगी से बचा सकती है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजनीतिक दलों को मतगणना की विभिन्न प्रक्रिया से कराया गया अवगत
Next: अज्ञात महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.