Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नशे में धुत्त बिजनौर पुलिस का सिपाही कोटद्वार में यातायात पुलिस से भिड़ा, सिपाही के साथ आई युवती ने अपने कपड़े फाड़ने की दी धमकी
  • उत्तराखंड

नशे में धुत्त बिजनौर पुलिस का सिपाही कोटद्वार में यातायात पुलिस से भिड़ा, सिपाही के साथ आई युवती ने अपने कपड़े फाड़ने की दी धमकी

सत्य की गूंज May 5, 2024
NEWS_page-0001

कोटद्वार। शनिवार देर शाम नजीबाबाद रोड स्थित लालबत्ती चौराहे पर खुद को पुलिस का सिपाही बताने वाला युवक और उसके साथ आई युवती नशे की हालत में कोटद्वार यातायात पुलिस से भिड़ गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आरोपी युवक के साथ कार में बैठी युवती अपने कपड़े फाड़ने की बात कह रही थी ताकि पुलिस पर दबाव बना सके। नशे की हालत में युवक और युवती ने वहां पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते चौराहे पर जाम लग गया। इसी दौरान खबर की कवरेज कर रहे पत्रकार नीतिन शर्मा के साथ भी सिपाही और युवती ने दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
बाद में स्थानीय पुलिस उक्त व्यक्ति को कोटद्वार कोतवाली लाई और गाड़ी को सीज कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार को देर शाम लालबत्ती चौराहे पर पुलिस चालान काट रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद पत्रकार नीतिन शर्मा खबर कवरेज करते हुए वीडियो बना रहे थे। इसी बीच चौराहे पर पहुंची गाड़ी में बैठी युवती ने वीडियो बनाने से मना किया। उसके बाद युवती के साथ गाड़ी में बैठे युवक ने अपने आपको बिजनौर उप्र पुलिस का सिपाही बताते हुए हंगामा शुरु कर दिया। गाड़ी में बैठी युवती ने अपने कपड़े फाड़ने की धमकी देकर कोटद्वार यातायात पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। यातायात पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया है। यातायात निरीक्षक जनक पंवार ने बताया कि जनपद बिजनौर में तैनात पुलिस का जवान विजय तोमर शनिवार देर शाम नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिला है, जिसके खिलाफ भादवि की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, पत्रकार नीतिन शर्मा ने भी आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी गढ़वाल स्वयं पहुंचे जंगल की आग बुझाने, आग लगाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश
Next: जिलाधिकारी ने वन विभाग के मास्टर कंट्रोल रूम का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.