Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने लोनिवि दुगडडा के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण किया तलब
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने लोनिवि दुगडडा के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण किया तलब

सत्य की गूंज July 2, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-02 at 3.12.19 PM

पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। मानसून के दौरान आपदा की दृष्टि से कोटद्वार नगर निगम के संवेदनशील व उसके आसपास के इलाकों में आपदा से बचाव हेतु सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून सीजन में अलर्ट मोड़ पर रहने के साथ ही अपना फोन भी 24 घंटे खुला रखें। जिलाधिकारी ने मालन नदी में धीमी गति से हो रहे कार्य पर लोनिवि दुगडडा के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देश दिए की आपदा से राहत व बचाव कार्यों के दृष्टिगत तहसील में हर आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने तहसील स्तर के आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि होने की दशा में पुलिस विभाग के सीओ व राजस्व विभाग के एसडीएम या तहसीलदार कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की आपदा से सुरक्षा हेतु जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए की आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में स्थापित थाना व तहसीलो को 24 घंटे के भीतर ड्रैगन लाइट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुगड्डा व कोटद्वार के बीच 8 किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित 35 लैंड स्लाइड जोन में से अति संवेदनशील 5 जोन के दोनों तरफ एक-एक पोकलैंड मशीन की तैनाती करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्रान्तर्गत डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही उसमें एक सीनियर डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने रिखणीखाल के अन्तर्गरत कालीघाट रौथा पेयजल योजना के निर्माण कार्यों की जांच हेतु एसडीएम लैंसडौन को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मालन क्षेत्र के अंतर्गत कण्वाश्रम के आसपास होने वाली बारिश की तीव्रता की सूचना आपदा कंट्रोल रूम और तहसील को उपलब्ध कराना सुरक्षित करें ताकि निचले इलाकों में स्थिति के अनुसार अलर्ट जारी किया जा सके। वहीं जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, सीईओ कोटद्वार वैभव, एसीएमओ डॉ. पारुल, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा अजय जॉन, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष मिश्रा, एआरटीओ अरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने चौपाल एवं गोष्ठी आयोजित कर नए कानूनों के प्रति आमजनमानस को किया जागरूक
Next: प्रेस लिखी गाड़ी से गांजे की पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में करते थे अवैध तस्करी

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.