Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि का निरीक्षण
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि का निरीक्षण

सत्य की गूंज February 4, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-02-04 at 2.54.32 PM

रुद्रप्रयाग । जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होने देर शायं तक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उन्हेे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि बिना जांच किए किसी भी मरीज को हाई सेंटर रेफर न किया जाय।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का डाटा चेक करते हुए कहा कि ओपीडी व एमरजेंसी की अलग-अलग पंजिका बनाई जाए। इसके अलावा भर्ती मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बाहर से दवाइयाॅ न लिखी जाएं तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होेंने चिकित्सालय में आवश्यक व अन्य मूलभूत सुविधाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उच्च सेंटर रैफर करने का स्पष्ट कारण व मरीज का मेडिकल से संबंधित विवरण अभिलेख रखने के भी निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर का निरीक्षण करते हुए आकस्मिक व बाहा्र रोगी बोर्ड में शिप्टवार तैनात चिकित्सकों का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर सहित सभी वार्डो का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि चिकित्सालय में निरन्तर सफाई व्यवस्था रहनी अनिवार्य है। इसके लिए अतिरिक्त कार्मिक की तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में अव्यवस्थित ढंग से रखी सामग्री का उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अतिरिक्त शौचालय पिट बनाए जान के साथ ही अतिरिक्त शौचालय निर्माण करने हेतु आंगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा। इसके साथ ही चिकित्सालय परिसर की दीवारों का रंग रोगन, प्लास्टर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने एवं स्टोर कक्ष में निष्प्रयोज्य सामग्री का एक सप्ताह के अन्र्तगत निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को उचित माहौल एवं सुविधा उपलब्ध कराना चिकित्सालय प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल भी पूछा तथा मिल रही सुविधाओं को लेकर उनसे फीडबैक भी लिया।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.विमल सिंह गुंसाई, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, डाॅ. राजीव चौधरी, डाॅ. दीपाली नौटियाल, डाॅ. अतुल उपाध्याय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्यमुनि के अन्य चिकित्सक व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल ने थामा भाजपा का दामन
Next: देहरादून नगर निगम मे भाजपा सरकार के संरक्षण मे हुआ प्रायोजित घोटाला : विशाल चौधरी

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.