Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने मानसून सीजन व डेंगू की रोकथाम की ली बैठक
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने मानसून सीजन व डेंगू की रोकथाम की ली बैठक

सत्य की गूंज May 4, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-04 at 6.01.29 PM

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 कक्ष में मानसून सीजन में आने वाली आपदा व वेक्टर जनित रोगों डेंगू, डायरिया आदि को रोकने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण व सुरक्षा संबंधी गतिमान कार्यो को मानसून आने से पहले पूरा करवायें। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए कहा कि मानसून सीजन में अतिवृष्टि के कारण आने वाली आपदा व डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारी पूर्व में सक्रिय रहें। कहा कि जिन स्थानों में मार्ग क्षतिग्रस्त होने की संभावना है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे उन क्षेत्रों में समय से कार्य किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा के समय पर हैली सेवा की आवश्यकता पड़ने पर हैलीपैड का स्थान चयन करें। साथ ही कहा कि मार्गो को सुचारू करने के लिए अतिरिक्त जेसीबी के लिए टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर मकानों का सर्वे करें, जिससे उन मकानों में रह रहे लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सकेगा। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को मानसून सीजन से पूर्व अधिक से अधिक गैस व राशन की सप्लाई करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि मानसून सीजन में गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।
वहीं जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को पूर्व में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक भी करें तथा डेंगू रोग की पुष्टि हेतु घर-घर जाकर सर्वे करें। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग व साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें। कहा कि प्रत्येक वार्डो में बैठक कर लोगों को सावधानी बरतने तथा डेंगू की केस मिलने, रुके हुए पानी को साफ करने सहित अन्य के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस बिष्ट, एसीएमओ डॉ0 पारूल, डीएसटीओ राम सलोने, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, डॉ सौरभ, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला व समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की जारी
Next: मोरी में 1 वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.