Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के संबंध में राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारियों  की ली बैठक
  • उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के संबंध में राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारियों  की ली बैठक

सत्य की गूंज June 6, 2024
WhatsApp Image 2024-06-06 at 3.51.48 PM

 उत्तरकाशी(ब्यूरो)। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन पर कारगर रोक लगाने के साथ ही रीवर ड्रेजिंग के पट्टों तथा स्टोन क्रशरों के संचालन में नियमों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त खनन सामग्री की रॉयल्टी जमा कराए का सत्यापन भी किए जाने की हिदायत देते हुए कहा है कि तय मानकों के अनुसार राजस्व जमा न कराए जाने एवं अवैधन खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाय।
जिला मुख्यालय में अवैध खनन पर रोक लगाने के संबंध में आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खनन से संबंधित राजस्व और बकाया की वसूली समय से की जानी जरूरी है। राजस्व चोरी करने तथा अवैध खनन के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में इस दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रीवर ड्रेजिंग के लिए जारी पट्टों में आरबीएम के निस्तारण के तय मानकों व कायदों का पूरी तरह से अनुपालन कराते हुए पट्टों की आड़ में नियमविरूद्ध कार्यों पर सख्ती से कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने क्रशर प्लांटों पर भी रवन्ना, स्टॉक, निकासी, एवं सीसीटीवी फुटेज आदि के साथ ही खनन सामग्री के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले को अर्जित होने वाले राजस्व का नुकसान कतई नहीं होने दिया जाय। उन्होंने निर्माण कार्यों में खनन सामग्री के प्रयोग के लिए नियमानुसार रॉयल्टी जमा करने की भी सभी कार्यदायी संस्थाओं के अभिलेखों से पुष्टि कराने की भी हिदायत दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में सक्षम एवं अधिकृत पदाधिकारी के स्तर से ही जांच एवं रिपोर्ट तैयार करने की कार्रवाई की जाय, ताकि इनमें वाद दायर होने पर प्रशासन का पक्ष मजबूत रहे और किसी तकनीकी कमी की वजह से ऐसे मामलों के निरस्त होने की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से भी अवैध खनन के मामलों पर कड़ी निगरानी रख कार्रवाई करने की अपेक्षा की।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, नवाजिश खलीक, मुकेश चंद रमोला, देवानंद शर्मा, भूवैज्ञानिक जीडी प्रसाद, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 265 ग्राम अवैध चरस के साथ दो नशा सप्लायर गिरफ्तार
Next: 17 जून से 11 अगस्त तक देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.