Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति खाद्य सुरक्षा की बैठक
  • उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति खाद्य सुरक्षा की बैठक

सत्य की गूंज February 17, 2024 1 minute read
02

रुद्रप्रयाग। जनपद में संचालित दुकानों, होटल, रेस्टोंरेंट, ढाबा व पेय पदार्थ में किसी भी प्रकार से मिलावट न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति खाद्य सुरक्षा की बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिनियम के अंतर्गत नियमों का पालन न करने वाले एवं मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से खाद्य सामग्री में कोई मिलावट न हो, इस पर कडी निगरानी रखते हुए समय-समय पर चैकिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में मांस की बिक्री न हो इस पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए तथा मांस की विक्री करने वालों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद में समय-समय पर समस्त दुकानों से मिठाई, तेल, बिस्किट, जेम, अचार, दूध, आटा, दाल, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर लैब को परीक्षण हेतु भेजना सुनिश्चित करें, तथा जिन दुकानों के सैंपलों में मिलावट पाई जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रतिष्ठानों के दोबारा सैंपलिंग फेल हो जाते हैं ऐसे प्रतिष्ठानों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ ने कहा कि वाहनों के माध्यम से मुर्गों की जो सप्लाई की जाती है उसमें क्षमता से अधिक मुर्गे भरे रहते हैं जिसमें अधिकतर मुर्गे मृत पाए जाते हैं जिसके लिए उन्होंने उचित कार्यवाही की मांग की। बैठक में जिला अभिहीत अधिकारी मनोज सेमवाल ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रर्वतन कार्यवाही के तहत विभाग द्वारा 59 खाद्य नमूने लिए गए जिसमें अवमानक/मिथ्याछाप 04 नमूनें पाए गए तथा 08 वाद दायर किये गये जिसमें 14 वाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निस्तारित करते हुए 3 लाख, 50 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा गत वर्ष नवाचार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्राप्त करने वाले कार्यक्रमों से संबंधित संस्थाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें हाईजीन रेटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के कार्यलय अधीक्षक दिनेश सिंह ईट राइट कैम्पस के अंतर्गत पुलिस लाइन मैस/एस.डी.आर.एफ. मैस तथा फायर सर्विस मैस रतूडा रुद्रप्रयाग जिसमें पुलिस लाइन रिर्जव इंस्पेक्टर विकास पुंडीर, एस.डी.आर.एफ. मैस इंस्पेक्टर करण सिंह तथा फायर सर्विस के हैड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह को प्रमाण-पत्र दिए गए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ विमल सिंह गुसांई, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सुशील कुरील, नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल, अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल ऊखीमठ राजीव भट्ट, चंद्रमोहन सेमवाल जिला महामंत्री व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन के पेन्डिग शिकायतों का तेजी से निराकरण करेंःजिलाधिकारी
Next: स्वामी रामभद्राचार्य की वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.