अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो) । आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एक भव्य और विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे आम जनमानस ने निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया और ‘निरोगी काया’ का संदेश दिया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अमले ने किया योगाभ्यासपरेड ग्राउंड में आयोजित इस राज्य स्तरीय उत्सव में सरकार के मंत्रियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला मीडिया प्रभारी एवं आईटी एक्सपर्ट डॉ. डी. सी. पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित रहे:
सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य एवं शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार) सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास एवं रोजगार, उत्तराखण्ड सरकार) खजान दास विधायक, देहरादून आशीष चौहान जिलाधिकारी, देहरादूनवरिष्ठ अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और अपर DAUO डॉ. सविता कोठियाल।
इसके साथ ही आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, अनुभवी चिकित्सकों और कार्मिकों ने भी जनता के साथ मिलकर योग आसन किए।