अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के स्थापना और सुशासन संकल्पों के बीच, देहरादून जनपद के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए एक बड़े बजट की सौगात दी गई है। शनिवार को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दौरान सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से कुल ₹219.29 करोड़ लागत की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मेगा विकास पैकेज में ₹172.78 करोड़ की 38 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि ₹46.50 करोड़ लागत की 13 पूर्ण हो चुकी योजनाओं का जनता को लोकार्पण किया गया।
इंफ्रास्ट्रक्चर, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन और जन-सुविधाओं से जुड़े प्रमुख शिलान्यास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
1. परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं शहरी विकास:
आईएसबीटी देहरादून: ₹27.50 करोड़ (₹2750 लाख) की भारी लागत से आईएसबीटी देहरादून में निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य।
एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग: मसूरी डायवर्जन चौक से लाइब्रेरी चौक, मसूरी तक ₹51.02 करोड़ (₹5102 लाख) की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग मय पोल्स का कार्य।
पुल एवं सेतु निर्माण: मसूरी विधानसभा के न्यू कैंट रोड (सालावाला) में ₹5.41 करोड़ की लागत से 20 मीटर आरसीसी गर्डर सेतु तथा ₹5.36 करोड़ की लागत से 30 मीटर स्पान पीएससी गर्डर सेतु (दो लेन) का निर्माण।
आंतरिक मार्ग: रायपुर मंडल में आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आंतरिक मार्गों का नालियों सहित ₹7.75 करोड़ की लागत से पुनर्गठन। मसूरी, सहसपुर और डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरलोकिंग टाइल्स निर्माण के कार्य।
2. नदी चैनेलाइजेशन एवं बाढ़ सुरक्षा योजनाएं:
आसन नदी: धर्मपुर के वार्ड-89 हरभजवाला में चंद्रबनी से हरभजवाला तक नदी की सफाई व दोनों ओर पुश्ता निर्माण (₹6.11 करोड़)।
नून नदी: सहसपुर में दयानगर एवं जामुनवाला खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा (₹4.80 करोड़)।
सौंग व सुसवा नदी: गुर्जर बस्ती से ओएसिस स्कूल तक सौंग नदी चैनेलाइजेशन (₹2.46 करोड़) तथा सुसवा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा (₹3.21 करोड़)।
डिफेंस कॉलोनी व जोगीवाला नाला: रायपुर विकासखंड के नालों में बाढ़ सुरक्षा कार्य (₹4.60 करोड़)।
3. सिंचाई एवं कृषि-औद्यानिकी:
नहरों का पुनरोद्धार: डोईवाला ब्लॉक में बुल्लावाला नहर व हेड (₹4.38 करोड़), छिद्रवाला-खदरी-गुलरानी नहर (₹3.44 करोड़) तथा विकासनगर में ढलानी नहर निर्माण (₹2.38 करोड़) की योजना।
चकराता ब्लॉक: सुनौडा, बानपुर और शेडिया में पाइप नहर निर्माण व जीर्णोद्धार के कार्य।
कार्यालय भवन: उत्तराखंड औद्यानिक एकीकृत विकास सोसाइटी के पीएमयू कार्यालय भवन का निर्माण (₹2.50 करोड़)।
4. सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा एवं गौवंश संरक्षण:
गौशाला निर्माण: निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु डोईवाला के ग्राम माजरी में ₹4.89 करोड़ तथा रायपुर के ग्राम भोपालपानी में ₹1.90 करोड़ की लागत से गौशाला/शरणालय का निर्माण।
पर्यटन व शिक्षा: खदरी खड़कमाफ में अमृत सरोवर को पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करने का कार्य (₹21.04 लाख) तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुर का पुनर्निर्माण (₹33.05 लाख)।
मुख्य लोकार्पण कार्य (कुल 13 योजनाएं — ₹46.50 करोड़):
स्टेट ऑफ आर्ट पशु चिकित्सालय: डोईवाला विकासखंड में बड़े पशुओं के उपचार हेतु सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण (₹6.25 करोड़)।
पार्क एवं सौंदर्यीकरण: रायपुर के मियांवाला जोहड़ी की भूमि पर पार्क सौंदर्यीकरण (₹8.63 करोड़), गौरादेवी पार्क एवं कृत्रिम झील का सौंदर्यीकरण (₹6.14 करोड़), तथा मसूरी विधानसभा में बालासुंदरी कैनाल रोड (रिस्पना नदी किनारा) पार्क का विकास (₹2.47 करोड़)।
सड़क अपग्रेडेशन: डोईवाला विधानसभा में धारकोट से लड़वाकोट मोटर मार्ग का अपग्रेडेशन (₹4.49 करोड़, लंबाई 5.20 किमी)।
स्नान घाट निर्माण: हरिपुर कालसी में आधुनिक स्नान घाट का निर्माण (₹7.52 करोड़)।
शिक्षा व सुरक्षा: सुद्धोवाला कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फैसिलिटी का निर्माण (₹1.80 करोड़) तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजबपुरकला (रायपुर) में नए भवन का निर्माण (₹1.28 करोड़)।
गूल निर्माण: डोईवाला ब्लॉक में मियांवाला नहर के कमांड में 3.50 किमी पक्की गूलों का नवनिर्माण (₹2.05 करोड़)।