Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक शीतल नंदा की मौजूदगी मतगणना केन्द्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई प्रारंभ
  • उत्तराखंड

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक शीतल नंदा की मौजूदगी मतगणना केन्द्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई प्रारंभ

सत्य की गूंज June 4, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-04 at 7.02.03 PM

उत्तरकाशी(ब्यूरो)। जिले में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक शीतल नंदा की मौजूदगी में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में बनाए गए मतगणना केन्द्र में आज प्रातः 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही इस कार्य में सहयोग हेतु सभी राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
मतगणना के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजा अब्बास भी मतगणना केन्द्र पर मौजूद रहे।
टिहरी गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जिले की पुरोला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी देवानंद शर्मा, यमुनोत्री क्षेत्र की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवाजिश खलीक एवं गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में संपन्न कराई गई।
तय कार्यक्रमानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 10-10 गणना टेबिलों पर कराई गई। पुरोला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 राउंड में तथा यमुनोत्री और गंगोत्री क्षेत्र की गणना 18-18 राउंड में संपन्न हुई। ईवीएम के मतो की गणना संपन्न होने बाद प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के रेंडमली चुने गए पॉंच-पॉंच बूथों के वीवीपैट की पर्चियों का भी सत्यापन किया गया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा जारी विवरण के अनुसार जिले की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में जोत सिंह गुनसोला को 10853, नेमचंद को 1392, माला राज्यलक्ष्मी शाह को 48526, नवीन सिंह गुसांईं को 3299, बृजभूषण करनवाल को 1302, रामपाल सिंह को 749, प्रेम दत्त सेमवाल को 775, बोबी पंवार को 66020, विपिन कुमार अग्रवाल को 1044, सरदार पप्पू खान को 773, सुदेश तोमर को 573 और नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर 1068 मत पड़े।
जिले की विधानसभा क्षेत्र वार मतगणना का विवरण संलग्न है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठ होकर ड्यूटी करने हेतु दिये निर्देश
Next: घायल यात्री को एअर लिफ्ट कर एम्स भेजा

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.