Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सोशल मीडिया पर राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्यवाही, 03 अभि0 गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्यवाही, 03 अभि0 गिरफ्तार

सत्य की गूंज June 7, 2024
WhatsApp Image 2024-06-07 at 5.58.30 PM

टिहरी गढ़वाल(ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो जो विभिन्न मीडिया चैनलों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। जिसमें राफ्टिंग गाइड व हैल्पर द्वारा ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर की जा रही टूरिस्ट के साथ मारपीट पर संज्ञान लेते हुए नवनीत सिंह भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती को उक्त प्रकरण में कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया। उक्त क्रम में वीडियो की गहनता से जांच करने के उपरांत पाया गया कि उक्त घटना के संबंध में किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। और घटना के संबंध में 112 के माध्यम से भी कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की गहनता से जांच करने के उपरांत घटना से संबंधित वीडियो 29 मई का होना पाया गया। घटना में आशीष जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम व्योंता रुद्रप्रयाग हाल पता ऋषि गंगा एडवेंचर ,राम झूला मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (हैल्पर), कमलेश राजभर पुत्र श्री रामदयाल निवासी चंद्रबेश्वर नगर वार्ड नंबर 1 चंद्रभागा ऋषिकेश देहरादून (गाइड) तथा गंगा त्यागी श्री सोमपाल त्यागी निवासी कैलाश गेट वार्ड नंबर 2 शीशमझाड़ी मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (गाइड) का नाम प्रकाश में आया। उक्त राफ्टिंग गाइड/हैल्पर वर्तमान में ऋषि गंगा एडवेंचर तथा पैडलर हिमालय मुनि की रेती में काम करते हैं। वीडियो की सत्यता जानने के लिए उक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु बुलाया गया। उक्त व्यक्तियों आशीष व कमलेश ने पूछताछ करने पर बताया कि राफ्ट को राफ्टिंग पॉइंट पर ले जाते समय राफ्ट लगने के कारण अन्य कंपनी के क्लाइंट से विवाद हो गया था जिस कारण मारपीट की घटना घटित हुई। उक्त व्यक्तियों की घटना में पुष्टि होने के कारण आज तपोवन रोड मुनि की रेती से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार व्यक्तियों को समय से माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकाश में आई एडवेंचर कंपनी ऋषि गंगा तथा पेडलर हिमालय के संबंध में लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है तथा उक्त कंपनी के गाइडों कमलेश राजभर तथा गंगा त्यागी के विरुद्ध भी लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। घटना में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं। जानकारी की जा रही है जिसकी जांच जारी है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पटेल मार्ग पर घर में मिला युवक का शव
Next: सहस्त्रता-कुशकल्याण ट्रेक हादसे मे एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.