विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज
देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के प्रयासों से स्वीकृत मंजाकोट–बंदासा–गलिया मोटर मार्ग (स्टेज-1 एवं 2) तथा इसके पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ।6.500 किलोमीटर लंबी सड़क से सुगम होगा ग्रामीणों का सफरइस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजना की कुल लंबाई 6.500 किलोमीटर है और इसके लिए शासन से ₹792.34 लाख (7.92 करोड़ रुपये से अधिक) की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि वर्षों से जुड़ी उनकी उम्मीदों, शिक्षा-स्वास्थ्य की सुलभता और बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने वाला माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधायक विनोद कंडारी के निरंतर प्रयासों से देवप्रयाग विधानसभा के अंतिम छोर पर बसे गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँच रही हैं। इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाना आसान होगा।
शिलान्यास समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू राणा, ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधानगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा शक्ति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक विनोद कंडारी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।