विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाकर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल पिलाई गई। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आदर्श मॉडर्न स्कूल प्रेमनगर और इंटर कॉलेज मैसमोर पौड़ी में बच्चों को दवा खिलाकर किया गया, जहाँ दोनों विद्यालयों में कुल 144 बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई।
74 हजार से अधिक बच्चों को किया गया कवरमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जनपदभर में कुल 74,060 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश इस अभियान के दौरान दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें आगामी 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस पर यह दवा अवश्य पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोरअभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान और कृमिनाशक दवा के महत्वपूर्ण लाभों के बारे में भी जागरूक किया। सीएमओ ने इस सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मैसमोर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण नैथानी, डॉ. योगेंद्र सिंह, आरकेएसके मैनेजर मनमोहन पटवाल, आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती, शुभम रावत, वैजयंती रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।