विजय बहुगुणा/सत्य की गूंज ब्यूरो
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @ 2047” विषय पर एक भव्य जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के अंतर्गत आने वाले सात राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अनुकृति गुसाईं ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पौड़ी के महामंत्री दिनेश पटवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता:
चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से): तनुष्का (आईटी प्रथम वर्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल) एवं रितिका रावत (सिविल द्वितीय वर्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ)।
द्वितीय स्थान: हेमंत सिंह (सिविल तृतीय वर्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ)।
तृतीय स्थान: रिया (कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार)।भाषण प्रतियोगिता (राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के छात्रों का दबदबा):प्रथम स्थान: तमन्ना (सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष, रा०पॉली० श्रीनगर)।द्वितीय स्थान: प्रियंका पंथारी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष, रा०पॉली० श्रीनगर)।तृतीय स्थान: सानिया नेगी (सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष, रा०पॉली० श्रीनगर)।
संस्थान के प्रधानाचार्य एस.के. वर्मा ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अनिल शाह द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता विनोद डोभाल ने की।
इस अवसर पर गोपाल बुटोला, विवेक गोयल, हर्षवर्धन शर्मा, श्रीमती आरती कुंवर, प्रशांत बहुगुणा, प्रशांत डोभाल, अभिमन्यु, श्रीमती सरिता नौटियाल, श्रीमती रचना राणा, श्रीमती प्रेरणा पुरी, श्रीमती रीना नवानी, भूपेंद्र राणा, मनमोहन लखेड़ा, राहुल शर्मा, श्रीमती शिल्पी कनौजिया, आनंद जगूड़ी, उपेंद्र भट्ट, मनमोहन पटवाल, बिजेंद्र ममगाईं, मनजीत सिंह, सत्यदेव, परविंदर, श्रीमती शिवानी त्यागी, श्रीमती श्वेता नेगी, श्रीमती भावना पंवार, श्रीमती रचना नेगी, चित्रंजन शर्मा, पंकज सिंह सहित संस्थान के तमाम शिक्षक एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।