विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
देवप्रयाग / कीर्तिनगर। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पलेठी (डोबिल्यालों) स्थित शिवालय तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण, स्टेज-1) का विधिवत शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन स्तर पर ₹96.23 लाख की लागत स्वीकृत की गई है, जिसकी कुल लंबाई 2.550 किलोमीटर है।
शिलान्यास समारोह के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इस मोटर मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, जिससे आवागमन में सुगमता आने के साथ-साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट सहकारिता निदेशक जे.पी. चंदग्राम प्रधान सूरत सिंह, साब सिंह और भगवान सिंह रावतमंडल अध्यक्ष देवप्रयाग ग्रामीण नरेंद्र रावत, दलवीर सजवान जिला मंत्री प्रमोद चंद, गोविंद चौहान ग्राम प्रधान अर्जुन चौहान, लोकेंद्र रौतरी, मोर सिंह बागरीमहिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पिंकी लिंगवाल श्रीमती सरोज थपलियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग के इस निर्माण कार्य के लिए विधायक कंडारी का हृदय से आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।