विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने आज श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 136 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर चल रही पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और वहां तैनात संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों को निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपादित करने पर जोर दिया आयुक्त ने एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बूथ स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों, दावों, आपत्तियों की प्रक्रिया के साथ-साथ वहां मतदाताओं को दी जा रही सहायता व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की उन्होंने बूथ पर चल रही प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
आयुक्त गढ़वाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, तय समय-सारणी के भीतर सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए
आयुक्त गढ़वाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य के दौरान पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।
इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिसमें मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) नूपुर वर्मासहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) गायत्री बिष्टAERO / तहसीलदार दीपक भंडारीऔर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) रघुवर दत्त सेमवाल उपस्थित रहे।