अजय, सत्य की गूंज
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (पंडित दीनदयाल मार्ग) पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की
महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट, देहरादून/नई दिल्ली। … प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक विषयों पर बेहद सार्थक चर्चा हुई।उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों से कराया अवगतभेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य में भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
पर्यटन, संस्कृति एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं,चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण,साहसिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सरकार के कार्यों की सराहनाभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की भूरी-भरी सराहना की। साथ ही, उन्होंने उत्तराखंड के सर्वांगीण और तीव्र विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव और निरंतर सहयोग का पूरा आश्वासन भी दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।