अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। उत्तराखंड के लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उन्होंने लोक निर्माण (लोनिवि) और सिंचाई विभाग के बड़े-बड़े ठेकों को छोटे-छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने का अनुरोध किया है, जिससे प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों और युवाओं को सीधा लाभ मिल सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में बांटने से प्रदेश के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इस व्यवस्था से विकास कार्यों में स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी, निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी
श्री महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने से… स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सीएम धामी ने सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री सतपाल महाराज के इस जनहितकारी सुझाव को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक परीक्षण कर उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन दिया है। सरकार के इस कदम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।