विधायक विनोद कंडारी के समक्ष 26 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी में बढ़ा कुनबा
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैथाणा और नौर किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने देवप्रयाग के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह सभी महिलाएं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं।
इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने पार्टी परिवार में शामिल हुई सभी नई सदस्याओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे जनसेवा व विकास के संकल्प को मातृशक्ति के सहयोग से और अधिक गति मिलेगी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाएँ:
पार्टी में शामिल होने वाली प्रमुख महिलाओं की सूची निम्नलिखित है:
भारती नौटियाल
मंजू भण्डारी
परसेरी सुधा नेगी
बबीता देवी
मूर्ति चौहान
अनीता (BDC)
वीमा देवी
शिल्पा देवी
सीमा थपलियाल
अमृता कंडारी
मंजू देवी
वर्षा देवी
सुषमा देवी
गुड्डी देवी
आशा फड़ियार
अनीता भण्डारी
लक्ष्मी डोभाल
सरोजनी भट्ट
सुधा गैरोला
भावना बिष्ट
रेखा देवी
ममता बिष्ट
गीता नेगी
सोनी नेगी
सनवी
मीना डोभाल