विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। “सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाती है।” यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को बीरोंखाल विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में कही। अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने के साथ-साथ क्षेत्र को 3 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।
मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत क्षेत्रीय जनता की सहूलियत और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए निम्न परियोजनाओं का भूमि पूजन ₹2 करोड़ 71 लाख की भारी-भरकम धनराशि से बनने वाले भगवती तलिया-कमलिया 5 किमी मोटर मार्ग पर आरसीसी सेतु का शिलान्यास किया गया।
₹39.18 लाख की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य की आधारशिला रखी गई।
ग्राम पंचायत कैलाड़ में ₹10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया।
करोड़ों की पंपिंग पेयजल योजनाओं से बुझ रही पहाड़ की प्यासकार्यकर्ता सम्मेलनों और बैठकों को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चौबट्टाखाल क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में चल रही बड़ी पेयजल क्रांतियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र खांडा-किंगोड़ीधार पंपिंग योजनाडांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग योजनावेदीखाल एवं भैरोंगढ़ी पंपिंग पेयजल योजनाबरसुण्डा देवता और जूनीसेरा चौबट्टाखाल पंपिंग योजनाओं सहित करोड़ों रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं सफलता से संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिली है।
मौके पर ही किया जन-समस्याओं का समाधान’सशक्त मंडल, सशक्त संगठन’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ने भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल और कमलिया वल्ला आदि शक्ति केंद्रों का दौरा किया। यहाँ उन्होंने न केवल जनता की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी, एसडीएम (SDO) कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और शासन-प्रशासन के तमाम आला अधिकारी व भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।