विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। ISSA Foundation द्वारा संचालित उत्तरा केयर हॉस्पिटल, पौड़ी में बीते सोमवार (15 जून 2026) को प्रातः 11:58 बजे पहली सफल प्रसूति (डिलीवरी) सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। यह मील का पत्थर न केवल अस्पताल के लिए एक बड़ी कामयाबी है, बल्कि पूरे जनपद और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति एक बड़ा विश्वास है।
वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में माता और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ इस पहले और सफल प्रसव को देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया: डॉ. अनु भारती (MBBS, MD, DNB, FMAS – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. अतिश पगारे (MBBS, MD – शिशु रोग विशेषज्ञ) अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रसव के बाद माता एवं नवजात शिशु दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की विशेष देखरेख में हैं।
2 साल में 100 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का लक्ष्य: आई.एस. नेगी ISSA Foundation के संस्थापक आई.एस. नेगी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल के विज़न को साझा करते हुए कहा:”उत्तरा केयर हॉस्पिटल की स्थापना का मूल उद्देश्य उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति हमारा एक सामाजिक संकल्प है। आगामी दो वर्षों में इसे 100-बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यहाँ मातृ-शिशु सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा, क्रिटिकल केयर, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी विशेषज्ञ सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, ताकि पहाड़ के लोगों को मैदानी शहरों की दौड़ न लगानी पड़े।”टीम वर्क और सामूहिक प्रयास की जीतअस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जे.पी. चमोली ने इस सफलता को चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी टीम की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य घर के निकट सुरक्षित चिकित्सा देना है।
ISSA Foundation के सीनियर मैनेजर कमल कांत काला ने कहा कि संस्था का लक्ष्य मरीजों को आधुनिक होने के साथ-साथ सुलभ और मानवीय संवेदनाओं से युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं, अस्पताल के प्रबंधक श्री मनोज गोयल ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों के लिए विश्वास और पूर्ण सुरक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए समर्पित है।
