विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। सीएम धामी ने श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से विकसित किए गए आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और रामलीला मैदान में ‘कंडोलिया महोत्सव’ का शानदार शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का उपहार देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण करने के बाद वहां स्थापित विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को खुद वैज्ञानिक मॉडलों और उपकरणों की कार्यप्रणाली प्रदर्शित की, जिससे बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।वैज्ञानिक सीएम धामी ने स्वयं भी कई प्रदर्शनियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं बल्कि एक आधुनिक विज्ञान शिक्षण एवं नवाचार केंद्र है, जो बच्चों में जिज्ञासा, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा।राजकीय महोत्सव बनेगा ‘कंडोलिया पौड़ी महोत्सव’श्रीनगर रोड पर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कंडोलिया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में ‘कंडोलिया पौड़ी महोत्सव’ का आगाज किया। स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कंडोलिया महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजकीय महोत्सव’ घोषित किया।पहाड़ के अंतिम छोर तक विकास और देश का सबसे सख्त कानून जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा:
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
सांस्कृतिक और सामाजिक सुरक्षा: राज्य की सनातन संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
‘हाउस ऑफ हिमालया’ ब्रांड, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन और होमस्टे नीतियों से पहाड़ के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की पहली एनसीसी (NCC) अकादमी, एनआईटी (NIT) परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और झील निर्माण जैसी परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं को पंख लगाएंगी।
इस भव्य कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी, विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी (DM) स्वाति भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार तथा सीडीओ अशोक जोशी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
