विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान एवं हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल प्रशासन ने एक अनूठी और मानवीय पहल की शुरुआत की है। अस्पताल परिसर और मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे रहने वाले पर्यावरण मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष ‘वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण अभियान’ का आगाज किया गया है।संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देशन में शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन 103 से अधिक कर्मियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।
वैक्सीनेशन से लेकर एक्स-रे तक सब कुछ मुफ्त अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले इन कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण देने के लिए कई महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं:टीकाकरण: संक्रमण से सुरक्षा के लिए टेटनिस और हेपिटाइटिस का वैक्सीनेशन किया गया। सभी कर्मियों के चेस्ट एक्स-रे, ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य आवश्यक टेस्ट किए गए।
विशेषज्ञ टीम: इस अभियान को सफल बनाने में अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियनों ने सक्रिय योगदान दिया।तनाव कम करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यानशारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कर्मियों की मानसिक खुशहाली का भी विशेष ख्याल रखा गया। मनोरोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा “सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य, लचीलापन एवं खुशहाली को बढ़ावा देना” विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। इसमें कर्मियों को कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन (Stress Management) और खुश रहने के बेहतरीन टिप्स दिए गए।”पर्यावरण मित्र दिन-रात अस्पताल और मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना संस्थान की नैतिक और प्राथमिक जिम्मेदारी है। नियमित जांच से बीमारियों की समय पर पहचान होगी और वे सुरक्षित रहकर काम कर सकेंगे। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
“— डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगरकर्मचारियों ने जताया आभारअस्पताल प्रशासन की इस मुहिम को पर्यावरण मित्रों ने बेहद सम्मानजनक कदम बताया। कर्मियों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आती है।
