सत्य की गूंज, विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। नगर निगम श्रीनगर द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के समीप एवं डैम साइट पर महिलाओं की सुविधा हेतु दो पिंक टॉयलेटो का शुभारंभ मेयर आरती भंडारी जी द्वारा किया गया।
नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने कहा कि-चारधाम यात्रा काल में एवं स्थानीय महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु नगर निगम हमेशा प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया गया है।जिससे कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है।पिंक टॉयलेट केवल महिलाओं के उपयोग के लिए होते हैं, पिंक टॉयलेट में बायोडाइजेस्टर चैंबर युक्त होता है।जिसको बायोडाइजेस्टर बैक्टीरिया द्वारा ही निस्तारित किया जाता है।इनके चैंबरों को खाली करने की जरूरत नहीं होती।
इस अवसर पर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, गायत्री बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, निगम पार्षद प्रवेश चमोली, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।