विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
कीर्तिनगर(ब्यूरो)। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत कीर्तिनगर ब्लॉक में विकास कार्यों को नई गति देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बड़ी परियोजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य योजना के तहत चारश के आंतरिक मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का आगाज कर दिया गया है।
318.97 लाख की लागत से सुधरेगी कनेक्टिविटीक्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक विनोद कंडारी के प्रयासों से इस सड़क मार्ग को स्वीकृति मिली है।कुल लागत: ₹318.97 लाख।कुल लंबाई: 9.70 किलोमीटर।
सड़क के सुदृढ़ीकरण से चारश क्षेत्र के दर्जनों गांवों की राह आसान होगी और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और सम्मानजनक क्षण तब आया जब समाजसेवी श्री राम दयाल चौहान ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक विनोद कंडारी को चांदी का मुकुट भेंट किया। यह सम्मान क्षेत्र में पानी की पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए कृतज्ञता के रूप में दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम प्रमुख जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, ज्येष्ठ प्रमुख जगत रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू बहुगुणा, मनोज जोशी, सुमन नौटियाल, अंजलि चौहान, नवीन कठैत, प्रधान धर्म भंडारी, वासु भट्ट, मनीष डंगवाल, कुलदीप चौहान, सैलेश मलाशी, प्रधान सपना देवी, आकाश रतूड़ी, नरेंद्र कुंवर, अनीता सिलवाल, किरण सिलवाल और सरिता पुंडीर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति रही ।